पेंटागॉन ने आखिरकार जारी किये UFO के व्हिडियोज..

    28-Apr-2020
|

पिछले कई सालों से पृथ्वी से परे एक दुनिया होने की बातें भी कहीं जा रही हैं | अमेरिका में अनेक शोधकर्ताओं को अनेक वैज्ञानिकों को इस विषय में कई सबूत भी मिले हैं, और साथ ही उन्होंने एलियन्स या UFO के असल जिंदगी में देखे जाने की घटनाओं की पुष्टी भी की है | लेकिन कहा जाता है कि अमेरिका सालों से इन बातों को छुपाती आ रही है, और वैज्ञानिकों को भी यह बातें बताने की अनुमति नहीं है | लेकिन आखिरकार पेंटागन ने हाल ही में UFO के तीन व्हिडियोज जारी किये हैं, और इससे इंटरनेट पर खलबली मच गई है | 


UFO_1  H x W: 0


एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी नेव्ही के कुछ पायलट्सने ये व्हिडियो चित्रित किये हैं | ये व्हिडियोज कुछ साल पुराने हैं | एक व्हिडियो २००४ में चित्रित किया गया था, और बाकी के दो व्हिडियोज २०१५ में शूट किये गये हैं | अमेरिका सालों से UFO और एलियन्स के बारे में जानकारी छुपाता आया है | इस विषय में कई डॉक्युमेंट्रीज भी हैं | एरिया ५१ को लेकर कई बार ढेरों चर्चाएँ हो चुकी हैं, लेकिन अमेरिका की तरफ से आधिकारिक तौर पर कभी कोई जानकारी नहीं दी गई | नेटफ्लिक्सपर उपस्थित एक डॉक्युमेंट्री Unacknowledged में इस विषय में काफी गहराई से बताया गया है | और कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी रखे गये हैं | 



ऐसी परिस्थिती में पेंटागन की तरफ से ये व्हिडियोज जारी करना अपने आप में एक बडी बात है | ये व्हिडियोज कई तरह के प्रश्न उपस्थित करते हैं | जैसे कि, क्या सच में एलियन्स या परग्रही जीव हैं? क्या अमेरिका की उनसे बात होती है? एरिया ५१ के क्या रहस्य हैं? क्या धरती पर परग्रहियों का आगमन हो चुका है? इन व्हिडियोज के जरिए आगे जाकर परग्रही जीवों के विषय में अधिक जानकारी उपस्थित होगी | आज संसार एक भीषण व्हायरस से लड रहा है | लेकिन इन व्हिडियोज को देख कर लगता है, क्या भविष्य में परग्रहियों के रूप में कोई संकट आने वाला है? 



हालांकि इस विषय में अधिक कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई बात जरूर है, जो अब तक दुनिया के सामने आना बाकी है |