इरफान खान की तबियत फिर बिगडी, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

    28-Apr-2020
|

प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान की तबियत फिर एक बार बिगडी है | उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में आयसीयू में भर्ती किया गया है | इरफान खान को दो साल पहले न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर इस बीमारी के होने का पता चला था | उसके बाद लंदन में उनका इलाज चल रहा था | वे इस समय बॉलिवुड से दूर थे | मार्च २०१८ में उन्हें इस बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने स्वयं ट्विटर के माध्यम से ये खबर दुनिया को बताई थी | उन्हे फिर एक बार तबियत बिगडने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है |


Irfan Khan_1  H


हाल ही में इरफान खान की माँ सीईदा बेगम का निधन हो गया था | लॉकडाउन के चलते वे अपनी माँ के जनाजे में शामिल नहीं हो पाए थे | उन्होंने व्हिडियो कॉल के माध्यम से अपने घर वालों से इस कठिन समय में बात की थी | लेकिन अचानक उनकी स्वयं की तबियत ही खराब हो गई और उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराना पडा |



लंदन से वापस आने के बाद इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम फिल्म की शूटिंग की | लॉकडाउन के चलते उनकी इस फिल्म को कमर्शिअल सक्सेस तो नहीं मिल पाई लेकिन उनकी यह फिल्म अभी हॉटस्टार पर प्रसिद्ध हुई है | जिसे काफी पसंद किया जा रहा है | सभी इरफान खान की शीघ्र प्रगती की प्रार्थना कर रहे हैं | इंटरनेट पर यह खबर फैलते ही साथ #IrfanKhan व्हायरल हो रहा है |