ये व्हिडियो आपकी आँखे नम कर देगा, एक दादाजी का जन्मदिन मनाने पँहुची पंचकुला पुलिस

    28-Apr-2020
|

आज क्वारंटाइन के समय में सभी अपने अपने परिवार के साथ रह रहे हैं | जिनके भी जन्मदिन ऐसे समय पर पड रहे हैं, वे अपने अपने घरों में अपने अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं | लेकिन पंचकुला में आज एक अनोखा नजारा दिखा | पंचकुला में पुरी साहब जो की सीनीयर सिटीझन हैं | उनके घर पुलिस आई | वे आकर अपनी जानकारी देने लगे लेकिन आगे कुछ ऐसा हुआ कि वे चौंक गये और उनकी आँखे नम हो गईं | 


panchkula_1  H


वे अकेले रहते थे | और आज उनका जन्मदिन था | पुलिस को शायद यह जानकारी होगी | गश्त लगाते वक्त पुलिस खास उनके लिये केक लेकर पँहुच गई | और जैसे ही वे अपनी जानकारी देने आगे आए पुलिसवालों ने “हॅप्पी बर्थ डे टू यू” गाना चालू कर दिया | यह सुनते ही पूरी साहब की आँखों में पानी आ गया | आप इस व्हिडियो में पुलिस को बहुत ही आत्मिय बात कहते हुए सुन सकते हैं | वे कह रहे हैं “अंकल जी आपका परिवार हम हैं, हम हैं ना आपके बच्चे आपका जन्मदिन मनाएँगे” है ना ये एक खूबसूरत नजारा?




हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वयं ट्विटर पर यह व्हिडिओ साझा करते हुए अपनी भावनाएँ व्यक्त की है | आज की कठिन परिस्थिती में हमें शायद ऐसे ही अपनेपन की आवश्यकता है | सभी संकट से गुजर रहे हैं | ऐसे में यदि आप किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें | किसी बुजुर्ग व्यक्ति को खुशियों के दो पल दे सकें तो अवश्य दें | संकट तो टल जाएगा, लेकिन इस संटक काल में बिताए ये अपनेपन के कुछ पल जीवनभर साथ रहेंगे |