लॉकडाउन में मेंटल हेल्थ बनाए रखने के लिये रखें इन ५ बातों का ध्यान

    27-Apr-2020
|

दोस्तों लॉकडाउन चल रहा है, और शायद ये आगे और भी बढे | पिछले एक महीने से हम अपने अपने घरों पर बंद हैं | ना कहीं आना जाना, ना किसी से मिलना, काम का प्रेशर, फ्यूचर की चिंता, सॅलरी का प्रेशर सबकुछ मानों एकसाथ ही हो गया है | ऐसे में आपका परेशान होना जायज है | लेकिन इस समय आपको अपनी फिजिकल हेल्थ के साथ साथ यदि किसी बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना है, तो वो है आपकी मेंटल हेल्थ | मानसिक तौर पर यदि आप स्वस्थ रहेंगे, खुश रहेंगे तो आपकी आधी समस्याएँ समाप्त हो जाएँगी | साथ ही आप अपने आस पास के लोगों को भी खुश रख सकेंगे |


Lockdown_1  H x


इस समय अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना अत्यावश्यक है | कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी ही भावनाओं के कारण परेशान होते हैं, लेकिन हम इसका कारण किसी और को मानते हैं, और ऐसे में अपने दोस्तों से, पार्टनर से, घरवालों से झगडे हो जाते हैं | माहौल और स्थिती और अधिक खराब हो जाती है | तो ऐसे समय पर यदि हमें अपना और अपने अपनों का ध्यान रखना है, तो हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है | और इसके लिये हमें इन ५ बातों का ध्यान जरूर रखना होगा |


Lockdown_1  H x


1. अपनी भावनाओं को स्वीकार करें :
दोस्तों अक्सर ऐसा होता है, कि हम खुद ही अपनी भावनाओं को समझ नहीं पाते. और इसका असर ये होता है कि हम अपने दोस्तों, रूममेट्स, पार्टनर, या परिवार वालों पर चिडचिडा जाते हैं | इससे बचने के लिये हमें सबसे पहले ये करना होगा कि हम स्वयं को स्वयं की भावनाओं को स्वीकार करें | इस समय बुरा लगना, लो फील करना, अकेला फील करना, चिडचिडाना जायज है | बहुतों के साथ हो रहा है | यदि हम से स्वीकार कर लें तो आगे आसानी होगी |

२. इन भावनाओं को स्वस्थ तरीके से बाहर निकालें : नकारात्मक भावनाओं को बाहर निकालना आसान है, लेकिन उसका तरीका सही होना चाहिये | आप लोगों पर चिडचिडाकर, रो कर, गुस्सा कर के भी ये भावनाएँ बाहर निकाल सकते हैं | लेकिन यह सही तरीका नहीं है | इसके अलावा आप डायरी लिख सकते हैं, जो भी मन में आ रहा है उसे लिख दें | आप कविता लिख सकते हैं | अपनी ही आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं | मन की भावनाओं को चित्र का रूप दे सकते हैं | गीत गा सकते हैं ऐसा बहुत कुछ आप कर सकते हैं | बस इन नकारात्मक भावनाओं को अपने अंदर ना रखें | इससे सबसे ज्यादा किसी को तकलीफ होगी तो वो आपको होगी |


Lockdown_1  H x

३. घर पर अपना एक रूटीन बनाएँ :
चूँकि आप घर पर हैं, वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन क्लासेस भी चल रहीं होंगी ऐसे में रूटीन गडबडा ही जाता है | खाना पीना समय पर ना हो, नींद पूरी ना हो तो चिडचिडाहट बनी रहती है | इससे बचने के लिये एक रूटीन बनाएँ और उसे फॉलो करें, एक प्रकार के ही रूटीन से बोअर हो रहें हों तो थोडे थोडे दिनों में ये रूटीन बदलें, देखियेगा बहुत फरक पडेगा |


Lockdown_1  H x

४. नींद के साथ कोई समझौता नहीं : अक्सर ऐसा कहा जाता है कि यदि आपकी नींद पूरी हो रही हो, सही समय पर हो रही हो, तो आप अवश्य ही मानसिक तौर पर अच्छा महसूस करेंगे | मानसिक स्वास्थ्य के लिये नींद पूरी होना बहुत जरूरी है | आप समय पर सोयें, भरपूर नींद लें | दिन की शुरुआत अच्छे और साफ मन और दिमाग से करेंगे तो दिन अच्छा ही गुजरेगा |

५. कोई आपके लिये कुछ करे, यह अपेक्षा न रखें : दोस्तों समय कठिन चल रहा है | सभी अपने अपने जीवन में व्यस्त हैं | लॉकडाउन का अर्थ यह भी नहीं है कि सभी फ्री हैं, या काम नहीं हो रहे | इसलिये यदि आपसे कोई बात ना कर पाए, या आपको समय ना दे पाए, तो उसके पीछे अवश्य कोई कारण होगा | अपनों से ऐसी अपेक्षा ना रखें कि वे सारा वक्त आपको अच्छा महसूस कराने में दें, आखिर वे भी तो परेशान हो सकते हैं | है ना? बस खुश रहिये, और खुश रखिये, जल्द ही सब सही हो जाएगा |

हम जानते हैं, ये आसान काम नहीं है | लेकिन हाँ जरूरी है | आप धीरे धीरे इसके भी आदी हो जाएँगे | एक अच्छी शुरुआत कीजिये | आप ये कर सकते हैं |