पूरे ३० सालों के बाद कलकत्ता के घाट पर दिखीं सुंदर ‘डॉल्फिन्स'

    25-Apr-2020
|

लॉकडाउन ने आम इंसान को घर के अंदर बंद कर दिया है | आम इंसान क्या, सभी को अपने अपने घरों में इस कोरोना ने बंद कर रखा है | जहाँ इस लॉकडाउन के कारण इतनी सारी समस्याओं का सामना करना पड रहा है, वहीं इसके कारण कुछ अच्छा भी हो रहा है | प्रकृति पुन: एक बार साँस ले रही है | लुप्त प्रजातियाँ अपने अपने घरों से बाहर निकल कर प्रकृति के सौंदर्य का आनंद ले रहें हैं | आज जहाँ आदमी घर रूपी पिंजरों में कैद है, वहीं प्रकृति और प्रकृति में स्थित जीव खुली हवा में साँस ले पा रहें हैं | क्या आपने कभी सोचा था, कि कलकत्ता के घाट पर आपको ‘डॉल्फिन्स’ देखने को मिलेंगी | पूरे ३० सालों के बाद कलकत्तावासियों को साउथ एशियन रिव्हर डॉल्फिन्स देखने को मिली हैं |

Dolfins_1  H x


यह सुंदर नजारा कई लोगों ने अपने मोबाइल के कॅमेरे में कैद किया है | भारत में कई प्रकार के जलीय जीव दिखाई देतें हैं | लेकिन डॉल्फिन्स शायद ही किसी ने देखी हों | ऐसा कहा जाता है, ये डॉल्फिन्स पहले यहाँ ३० वर्ष पूर्व दिखीं थीं | इन ३० सालों में मानवीय क्रियाएँ बढीं, भीड भाड बढी, लोग बढे और ये डॉल्फिन्स भी गायब हो गई | अब जैसे जैसे सभी अपने अपने घरों में बंद हुए इन डॉल्फिन्सने फिर एक बार दर्शन दिये हैं |

  


हुगली नदी के पानी की गुणवत्ता लॉकडाउन के कारण बहुत ही अच्छी हो गई है | और इसी का परिणाम है, कि ये डॉल्फिन्स हुगली नदी के तट पर आईं | पिछले कुछ सालों में बढते जल प्रदूषण के कारण ये डॉल्फिन्स दिखना बंद हो गया था, आखिरकार अब जाकर प्रकृति ने खुली साँस ली, और जल प्रदूषण कम हुआ | इन डॉल्फिन्स का उनके हॅबिटॅट में फिर एक बार स्वागत है |