सोनू निगम से जानिये लॉकडाउन के समय में जिंदगी के अखंड सत्य

    21-Apr-2020
|

प्रसिद्ध गायक सोनू निगम अपने गानों के कारण तो चर्चा में रहते ही हैं | लेकिन अभी लॉकडाउन का समय चल रहा है, और वे फँसे हुए हैं दुबई में | यहाँ वे अपने घर पर रह रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक व्हिडियो शेअर किया है, जिसमें वे कोरोना के लॉकडाउन काल में जीवन के अखंड सत्य बता रहें हैं | नहीं नहीं परेशान मत होईयेगा, वे कोई बहुत बडा ज्ञान नहीं बाँट रहे बल्कि छोटी सी बात बहुत ही मजेदार तरीके से आप तक पँहुचा रहे हैं |


Sonu Nigam _1  


सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक व्हिडियो शेअर किया है, इस व्हिडियो में वे लॉकडाउन के समय घर के कामों के बारे में बता रहे हैं | कि उन्हें किस प्रकार लॉकडाउन में रहते हुए जीवन के अखंड सत्यों के बारे में पता चला है, जैसे कि झाडू लगाते वक्त आगे जाते हैं, और पोंछा लगाते वक्त पीछे. इस प्रकार की मजेदार बातें करते हुए अंत में उन्होंने अपने सुरीले अंदाज में एक संदेश भी दिया है |


इस व्हिडियो में वे यह भी कह रहे हैं कि, “लॉकडाउन को सजा मत समझिये बल्कि इस लॉकडाउन का मजा लीजिये, घर के कामों में हाथ बटाँइये, हर दिन कुछ नया सीखिये, बहुत वक्त मिल रहा है, इसका सदुपयोग करें|” है ना यह काम की सीख |



इस व्हिडियो का अंत सोनू निगम ने अपने खास गीत ‘मैं हू ना’ की तर्ज पर किया है वे गाते हैं, “कर रहा है जो हमको बीमार कोरोना, चायना से आया बेकार कोरोना, साबुन से धोना हाथों को बार बार, घर से निकलने का तो करना ना विचार, हो.. मिल जुल के हमने इस वायरस को धोना, घर पे बैठे होतो उदास मत होना, जीतेंगे हम तो जाएगा हार कोरोना..” इस तरह से उन्होंने एक सुरीला संदेश उनके फॅन्स को दिया है |