ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #BanTikTokApp

    10-Apr-2020
|

आजकल जमाना फेसबुक व्हॉट्सएप से आगे बढकर टिकटॉक का हो गया है | आपने कई सेलिब्रिटीज को टिकटॉक पर व्हिडियोज बनाते देखा होगा | लेकिन आज इस देश में टिकटॉक बॅन करने की मां हो रही है | और इसका प्रमुख कारण यह है कि यह एप चायनीज है | चीन से आए कोरोना व्हायरस के कारण चीन से जुडी चीजे बॅन करने की मांग देश में हो रही है, और टिकटॉक एप भी उसी में से एक है |


tiktok_1  H x W


प्रसिद्ध कलाकार मनोज जोशी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, अमेरिका में भी सुरक्षा की दृष्टी से इस एप को बॅन किया गया है | कुछ लोग कोरोना के बारे में भ्रम फैलाने की दृष्टी से इस एप का उपयोग कर रहे हैं | अत: हमें भी इस एप को बॅन करना चाहिये |



टिकटॉक के माध्यम से कई सामान्य लोग भी आज की तारीख में प्रसिद्ध हो रहे हैं | लेकिन यह एप चायनीझ है, और इस एप के माध्यम से आपकी निजी जानकारी सुरक्षित नहीं है | ऐसे में इसका उपयोग करना चाहिये या नहीं, यह अपने आप में एक बडा सवाल है | वर्तमान ग्लोबल परिस्थिती देख कर इस एप को बॅन करना ही उचित रहेगा ऐसा भी कहा जा रहा है | ऐसे में यह ट्विटर ट्रेंड भारतीयों के मन की बात कह रहा है, यह कहना भी गलत नहीं होगा |