रामायण महाभारत के साथ अब शक्तिमान भी आ रहा है… मजा आ गया ना?

    01-Apr-2020
|

90’s Kids का सबसे सुनहरा समय चल रहा है, ऐसा कहेंगे तो गलत नहीं होगा? ऐसा कितनी बार होता है कि आपको आपका बचपन दोबारा जीने मिलता है ? लेकिन उन सभी को जिन्होंने अपने बचपन का अधिकतर समय रामायण, महाभारत और शक्तिमान देखते गुजरा है, उन्हें वो सारे कार्यक्रम पुन: देखने मिले, जब उनके पास खाली समय हो, जब वे घर पर हों, तो इससे बढिया बात क्या हो सकती है?


shaktiman_1  H


तो ये सच है, अब जबकि रामायण और महाभारत का पुन: प्रसारण दूरदर्शन पे प्रारंभ हो चुका है, बारी है शक्तिमान की, शक्तिमान भी बहुत ही जल्द आप सभी से मिलने आ रहा है | मुकेश खन्ना, जो कि गंगाधर हैं, जो कि शक्तिमान भी हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ये खबर दी है, कि रामायण महाभारत की तर्ज पर, और उसे मिलने वाले प्रतिसाद को देखते हुए, दूरदर्शन उसका सबसे प्रसिद्ध धारावाहिक और सभी बच्चों का फेव्हरेट शक्तिमान भी पुन:प्रसारित हो रहा है |



१ अप्रैल याने कि आज से हर दोपहर १ बजे शक्तिमान दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा | इसके साथ ही एक और प्रसिद्ध धारावाहिक ‘चाणक्य’ भी पुन: प्रसारित किया जा रहा है | समय अपने आप को दोहराता है, और इस बार हम सभी को पुन: एक बार बचपन के दिन जीने का मौका मिला है, तो चलिये इसका भरपूर फायदा उठाते हैं |