पूरी दुनिया है कोरोना व्हायरस से परेशान, और यहाँ मेक्सिको में देखिये

    09-Mar-2020
|
पूरी दुनिया में कोरोना व्हायरस ने कोहराम मचा के रखा है | सब लोग डरे हुए हैं, बार बार हाथ धोना, सॅनिटायझर का उपयोग यह सब पूरी दुनिया में चल रहा है | लोग होली नहीं मना रहे, बडे बडे कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे, भीड भड वाली जगह नहीं जा रहे | एक कोरोना ने इतनी दहशत मचा के रखी है | लेकिन फिलहाल इस दहशत को कम करने वाला एक व्हिडियो व्हायरल हो रहा है | यह व्हिडियो मेक्सिको का बताया जा रहा है | इसमें किसी कार्यक्रम में कोरोना व्हायरस पर नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है | देखने में बडा ही मजेदार लगने वाला यह व्हिडियो आपको हँसाएगा जरूर | 


Corona_1  H x W


इस व्हिडियो में एक डॉक्टर ऑर नर्स मास्क लगाए नृत्य कर रहे हैं | साथ ही एक व्यक्ति ने कोरोना के विषाणु समान पोषाक धारण की है | कोरोना व्हायरस को खत्म करने के लिये ये डॉक्टर और नर्स इसके पीछे इंजेक्शन लेकर भागते हुए नृत्य कर रहे हैं | पढने में आपको अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन देखने में बडा ही मजेदार लग रहा है | इस व्हिडियो को ५ हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं | 

 
कोरोना व्हायरस बहुत ही खतरनाक है, और अब तक हजारों जानें जा चुकी है, अत: इस विषय में मजाक बनाना सही नहीं है | लेकिन लोगों में फैली दहशत को कम करने, लोगों के मन से डर को कम करने और थोडी देर के लिये ही सही लोगों का ध्यान इस व्हायरस की भीषणता से हटाने के लिये ये व्हिडियो लोग काफी देख रहे हैं | यह इस भीषण बीमारी का मजाक अवश्य नहीं है, लेकिन किसी भी कठिनाई का सामना आप हंसते हुए कर सकते हैं, यह बताने वाला व्हिडियो है |