90’s Kids के लिये दूरदर्शन का तोहफा...

    28-Mar-2020
|

ऐसा कहते हैं इतिहास अपने आप को दोहराता है | इतिहास में घटी घटनाएँ दोबोरा होती हैं | वेसे तो क्वारंटाइन और लॉकडाउन जैसी घटना भारत में पहली बार हो रही है | लेकिन इस लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठाते हुए दूरदर्शन 90’s kids के लिये एक शानदार तोहफा लेकर आ रहा है | इस लॉकडाउन के समय को यादगार बनाने के लिये दूरदर्शन उसके प्रसिद्ध कार्यक्रम जैसे कि रामायण, महाभारत, सर्कस, व्योमकेश बक्शी आदि पुन: प्रसारित कर रहे हैं | और इससे ज्यादा खुशी की बात और कोई हो ही नहीं सकती |


ramayan mahabharat_1 


क्या आपको वो दौर याद है जब रामायण और महाभारत टीव्ही पर लगते थे तो रासते खाली हो जाते थे ? आज जब रासते खाली पडे हैं, तब वापस सभी टीव्ही के सामने बैठकर वही दौर पुन: एकबार जीने वाले हैं | फिर एकबार हम ‘महा….भारत.” की ध्वनि सुनने वाले हैं, फिर एक बार ‘मंगल भवन अमंग हारी’ का गीत हमें सुनाई देगा | औऱ हम सब फिर उसी दौर में जा पँहुचेंगे | अब सोचिये क्या ये क्वारंटाइन, क्या ये लॉकडाउन इतना बुरा है ?



ऐसा समय जो आपको आपके बचपन में ले जाए, ऐसा समय जो आपको पुरानी यादें याद दिलाए, ऐसा समय जो आपको आपके सबसे सुनहरे पलों को जीने का एक और मौका दे, वो बुरा कैसे हो सकता है ? समय बाहर कठिन है, अपने अपने घरों पर रह कर हम सुरक्षित रह सकते हैं | और यदि हमें अपने घरों पर रहकर वापस वो सभी पुराने कार्यक्रम देखना है, तो अवश्य ही यह समय बहुत अच्छा बीतेगा |



तो आप सब भी तैयार हो जाइये | रोज सुबह ९ बजे रामायण का एक एपिसोड, ११ बजे व्योमकेश बक्शी, १२ बजे महाभारत, शाम ७ बजे पुन: महाभारत, रात ८ बजे सर्कस और रात ९ बजे पुन: रामायण | चलिये पुन: एक बार जी लेते हैं बचपन के वो कुछ पल |