कैसे बनाएँ लॉकडाउन का ये समय मजेदार?

    26-Mar-2020   
|

हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना व्हायरस के चलते देश में २१ दिन का लॉकडाऊन घोषित किया है | और तभी से सभी के मन में बस ये ही एक प्रश्न उठ रहा है कि कैसे कटेंगे ये २१ दिन? जिन्हें वर्क फ्रॉम होम है, उन्हें काम तो करना ही है, लेकिन एक ही जगह पर बैठकर बोरियत तो होती ही है, तो क्या करें ऐसा कि ये २१ दिन का समय मजेदार बने?


fun_1  H x W: 0


हम आपको बताएँगे कुछ ऐसी बातें, जिससे आपके ये २१ दिन यादगार बनेंगे :


यदि आप विद्यार्थी हैं, और घर से दूर रह रहे हैं :

आपको घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है, ये सोचिये कि आप सेफ हैं, और थॅंक्स टू टेक्नॉलॉजी आप रोज अपने घरवालों से बात कर सकते हैं, उन्हें देख सकते हैं |

१. इंस्टाग्राम ट्यूटोरिअल्स : यदि आप किसी चीज में अच्छे हैं, जैसे कि कोई कला या कोई तकनीक या कोई भी ऐसी चीज जिसमें आप अच्छे हैं, आप इंस्टाग्राम पर उसके ट्यूटोरिअल्स पोस्ट कर सकते हैं | जेसे कि यदि आप नृत्य में अच्छे हैं, तो आप अपने नृत्य के व्हिडियोज शूट करके उसके ट्यूटोरिअल्स लोगों को दे सकते हैं | इससे आपका रियाज भी होगा साथ ही आप अपने पॅशन से लोगों के लिये भी ये २१ दिन काटना आसान बनाएँगे | और यदि आप कुछ सीखना चाहते हैं, तो आप ऐसे लोगों को फॉलो भी कर सकते हैं, जो ऐसे ट्यूटोरिअल्स देते हैं | ऐसे में आप कुछ नया सीख सकते हैं |


insta_1  H x W:


२. बिंज वॉचिंग : आप अपने फेव्हरेट सीरीज या किसी नये सीरीज के सारे सीझन बिना किसी ब्रेक के देख सकते हैं | आप ये हमेशा से करना चाह रहे थे, लेकिन अब आपको वो समय मिला है | तो उठाइये मजा | नेटफ्लिक्स पर ऐसी बहुत सारी सीरीज हैं जो आप देख सकते हैं | The 100, Delhi crime, Friends, Lock and Key, Jamtara, The Witcher ऐसी कई सीरीज हैं, जो आप देख सकते हैं, एमेझॉन प्राइम पर भी बहुत ही अच्छे शो हैं, जो आपको पसंद आएँगे, इसके अलावा ऑल्ट बालाजी और हॉटस्टार जैसे एप्स पे भी अच्छी सीरीज हैं, ट्राय कर के देखिये |


binge watch_1  

३. बिंज रिडींग : तो अब समय आ ही गया है कि आप स्कूल कॉलेज की किताबें छोड कर कुछ अलग अच्छा सा पढें | यदि आप पढने में रुचि बढाना चाहते हैं तो आप सुधा मूर्ती की पुस्तकों से शुरुआत कर सकते हैं | यदि आपको पहले से रुचि है, तो आप उन पुस्तकों को पढें जो आप कबसे पढना चाह रहे थे, लेकिन पढ नहीं पा रहे थे | बिंज रीडिंग का अपना अलग ही मजा होता है |


binge watch_1  

४. गाने लगाकर ढेर सारा डान्स : जिसे डान्स पसंद है, मजा आता है उसके लिये तो ये उपाय बहुत ही कारगर है | यदि आप घर में हैं, सुरक्षित हैं तो आपको कोरोना से डरने की जरूरत ही नहीं है | बस अपना और स्वच्छता का खयाल रखें | अब बात रहती है कि ये समय काटें कैसे? तो बस लगाइये अपने पसंदीदा गाने और हो जाईये शुरु | देखना बहुत मजा आयेगा | और वर्कआउट का वर्कआउट भी हो जाएगा | है ना ये मजेदार?


dace_1  H x W:


यदि आप वर्क फ्रॉम होम पर हैं :


१. फंकी वर्कस्टेशन : घर के अपने पसंदीदा कोने को आप अपना वर्क स्टेशन बना लीजिए, उसे थोडा सा सजा भी लीजिये, और बस काम करना शुरु कर दीजिये, देखना आपको अपने आप मजा आने लगेगा | अपने घर से अपने कंफर्ट के अनुसार काम करने में भी एक मजा है |


fun_4  H x W: 0


२. घरवालों के साथ चाय के मजे लीजिये :
जैसे और जिस टाईम पर आप ऑफिस में टी ब्रेक लेते हैं, उसी समय पर आप घर में भी चाय ब्रेक लें और ये समय अपने घरवालों के साथ, अपने पार्टनर के साथ एंजॉय करें | गप्पें मारे | सोचिये ना अक्सर हमें शिकायत होती है कि घर वालों के साथ, बच्चों के साथ, पार्टनर के साथ बिताने के लिये हमारे पास समय ही नहीं है, अब जब मौका मिला है तो इसे गंवाइये मत |


fun_3  H x W: 0

३. बोर्ड गेम्स नाइट : चूँकि आप घर से काम कर रहे हैं, तो आपका ऑफिस आने जाने का समय बच रहा है | इसका फायदा यह है कि अब आपको जल्दी जल्दी नहीं रहेगी | आप आराम से अपनी फॅमिली के साथ घर पर ही पत्ते खेल सकते हैं, बोर्ड गेम्स नाईट प्लान कर सकते हैं, अंताक्षरी खेल सकते हैं | सोचिये आपके गर्मी की छुट्टी वाले दिन लौट कर आये हैं | लॉकडाउन के ये २० दिन घर पर रह कर इन दिनों का भरपूर मजा लें |


binge watch_1  


४. मूव्ही नाईट :
दिन भर काम करने के बाद आपको भी रिलॅक्स करने का मन कर रहा होगा है ना? तो अपने अपने पार्टनर के साथ, रूममेट के साथ, परिवार के साथ या अकेले (जिस भी परिस्थिती में आप हैं ) आपकी पसंदीदा फिल्म लगाईये, कुछ पॉपकॉर्न, या घर का ही नमकीन साथ रखें और मजा ले इस मूव्ही नाईट का | ये दिन दोबारा लौट कर नहीं आने वाले |


fun_2  H x W: 0


देखिये मैं जानती हूँ घर पर कामवाली बाई नहीं आ रही होंगी, आपका काम बढ गया होगा | यदि आप विद्यार्थी हैं और घर पर है तो पक्का मम्मी बहुत काम करा रही होगी (जो कि आपको करना भी चाहिये ) और आपको टेंशन भी हो रही होगी कि कब ये थकान वाले दिन खत्म हों | लेकिन बजाय इसके कि हम इसकी शिकायत करते रहें, क्यों ना हम इसका भरपूर मजा लें | सोचिये कब फिर ऐसा मौका मिलेगा की आप घर पर हैं, अपनी सबसे कंफर्टेबल जगह पर अपने सबसे पसंदीदा लोगों के साथ | अपने आप का खयाल रखने का सबसे अच्छा मौका है ये, तो बस फिर इन दिनों को मजेदार बनाते हैं | फिर कुछ साल बाद इन्ही दिनों को याद कर हम खुश होंगे कि हमने कितना अच्छा समय बिताया अपने साथ, और अपनों के साथ |


- निहारिका पोल सर्वटे