इस रविवार पालन करें 'जनता कर्फ्यू' का...

    19-Mar-2020
|

देश में फैल रहे कोरोना व्हायरस को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन दिया | इसमें उन्होंने कहा “इस रविवार याने कि २२ मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करें | जनता का जनता के लिए खुद पर लगाया गया कर्फ्यू | इसमें २२ मार्च को सुबह ७ बजे से रात के ९ बजे तक लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना है |” साथ ही प्रधानमंत्री ने ६० वर्ष से ऊपर आयु वाले नागरिकों को घर से बाहर न निकलने को कहा है | साथ ही सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी गई है | कोरोना का डट कर सामना करने के लिये जनता को जागरुक होना आवश्यक है, रासते पर न घूमें, बिना कारण घर से न निकलें ये सलाह सरकार की ओर से दी गई है |


janata curfew_1 &nbs


जनता की सेवा करने वालों को धन्यवाद :


साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि, “ सभी डॉक्टर्स, नर्स, ऑफिस स्टाफ, डिलिव्हरी करने वाले लोग, सफाई कर्मचारी, साथ ही वो सभी लोग जो जनता की सेवा में लगे हुए हैं | वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं | ऐसे सभी व्यक्ति और संगठनों का देश कृतज्ञ है | २२ मार्च रविवार के दिन हमें ऐसे सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित करना चाहिये | शाम ५ बजे साय़रन बजने पर हमें अपने घर की बाल्कनी या दरवाजे पर आकर ताली बजाकर, थाली या घंटी बजाकर इन लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिये |”

देश आज एक बहुत बडे संकट का सामना कर रहा है | ये संकट केवल हमारे देश तक सीमित नहीं है वरन यह वैश्विक संकट है | आद एक देश दूसरे देश की मदत नहीं कर पा रहा, ऐसी परिस्थिती में लोगों को देश के नागरिकों को स्वयं का खयाल रखना चाहिये और साथ ही दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाना चाहिये, इसलिये जितना ज्यादा हो सके अपने अपने घरों में ही रहें, घरों से बाहर ना निकलें, ऐसी सलाह प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी है |


घरेलू सामान इकट्ठा करने की होड न लगाएँ : 

कोरोना के कारण लोगों के मन में डर बैठा हुआ है, अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं | इन अफवाहों से लोग विचलित ना हों इसलिये प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, " दूध, दवाईयाँ और किराने की दुकाने खुली रहेंगी, लोग घरेलू जरूरी सामान इकट्ठा करने की होड न लगाएँ |" लोगों को समझदारी से और संयम से काम लेना होगा | 

२२ मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने के साथ साथ २२ मार्च तक रोज लोगों को इस बारे में बताएँ, रोज कम से कम १० लोगों को जनता कर्फ्यू की जानकारी दें, ऐसा भी उन्होंने कहा है |