कल्की केकलां के घर आई नन्ही परी, रखा ये अनोखा नाम

    11-Feb-2020
|


kalki_1  H x W:


प्रसिद्ध अभिनेत्री कल्की केकलां के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है | कल्की ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बहुत ही खूबसूरत फोटो शेअर करते हुए अपनी भावनाएँ व्यक्त की हैं | उन्होंने अपनी बेबी गर्ल का नाम Sappho रखा है | इस अनोखे नाम के कारण कल्की और नन्ही परी दोनों काफी चर्चा में हैं |



उन्होंने अपनी बेटी के फुटप्रिंट्स का फोटो शेअर करते हुए सभी नयी माओं के प्रति भावनाएँ व्यक्त की हैं | उन्होंने अपने १७ घंटे के लेबर के बारे में भी बात करते हुए अपने डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया है | कल्की घर पर ही वॉटर बर्थ चाहती थीं, उनके डॉक्टर्स ने उनका काफी साथ दिया | कल्की को सभी की ढेर सारी शुभकामनाओं भरे कमेंट्स आ रहे हैं |



कल्की उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में थी | उनका अनुराग कश्यप के साथ तलाक होने के बाद उन्होंने शादी नहीं की और वे अपने पार्टनर के साथ लिव्ह इन में रह रही थीं | उनकी प्रेग्नेंसी की खबर आने के बाद से वे काफी चर्चा में थीं |