क्या आप इन्हें पहचान सकते हैं ?

    04-Dec-2020
|
ये तस्वीर गौर से देखीये, क्या आप इन्हें पहचान सकते हैं ? कौन हैं ये लोग ? क्या आपने इन्हें कभी कहीं देखा है ?


Bony kapoor_1  


नहीं पहचान पाए ना ? दरअसल ये तस्वीर बोनी कपूर ने शेअर की है | और इस तस्वीर में सभी के चहेते अनिल कपूर भी हैं | अनिल कपूर बचपन से ही बहुत ज्यादा कॅमेरा फ्रेंडली रहे हैं, इसका उदाहरण ये तस्वीर है | बोनी कपूर ने उनके चचेरे भाई सुनील कपूर के जन्मदिन पर यह तस्वीर शेअर की है, जिसमें सभी ‘कपूर ब्रदर्स’ दिखाई दे रहे हैं |

वे लिखते हैं, “बचपन की यादे ताजा कर रहा हूँ | ये तस्वीर मेरे चचेरे भाई टोनी कपूर (सुनील कपूर) के जन्मदिन की है, मैं उसी के बाजू में बैठा हूँ, भोजन का आस्वाद लेते हुए | अनिल कपूर दाहिनी ओर सबसे आखरी में बैठे हुए |”

बडी ही प्यारी सी ये तस्वीर है, जिसमें जानी मानी हस्तियों का बचपन आप देख सकते हैं |

अनिल कपूर हाल ही में ‘मलंग’ फिल्म में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ दिशा पाटणी, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए थे |

इनकी आने वाली फ़िल्म करण जौहर की पीरियड ड्रामा तख़्त है, जिसमें करीना कपूर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और कई एक्टर उनके साथ होंगे | हाल ही में अनिल कपूर ने धर्मा प्रोडक्शंस की 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी हैं |