प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा का शीर्षासन करते हुए फोटो व्हायरल

    01-Dec-2020
|

सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है | और सभी अनुष्का शर्मा की बेबी बंप वाली फोटोज पर खूप प्यार बरसा रहे हैं, लेकिन आज अनुष्का शर्मा ने जो फोटो शेअर की है वो काफी इंस्पायरिंग है, साथ ही बहुत ही चौंका देने वाली भी है | अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी में भी रोज योगा करती हैं, और उन्होंने इस समय शीर्षासन करते हुए फोटो शेअर की है, जो कि काफी व्हायरल हो रही है |


Anushka_1  H x


अनुष्का ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, उन्होंने ये आसन अपनी हेल्थ कोच की निगरानी में किया है, और उनके पति के सहारे किया है | साथ ही उन्होंने आवश्यक सपोर्ट दीवार से भी लिया है | वे कहती हैं कि वे बहुत खुश हैं कि उन्हें प्रेग्नेंसी में भी हमेशा की तरह योगा करना संभव है | बता दें कि अनुष्का शर्मा सालों से योगा करती आ रही हैं | और अब जबकी वे माँ बनने वाली हैं, उन्हें डॉक्टर ने भी योगा करने की सलाह दी है |



अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी ग्लो वाले फोटोज शेअर करती रहती हैं, और लोगों को ये फोटोज खूप पसंद आ रहे हैं | अनुष्का और विराट के फॅन्स उनके घर आने वाली खुशखबरी के लिये बेसब्र हैं, और जल्द ही नन्हे मेहमान का फोटो देखने की आशा कर रहे हैं |