WWE से अंडरटेकर हुए रिटायर.. आ गई चोकस्लॅम, रॉयलरंबल और स्मॅकडाउन की याद…!

    24-Nov-2020
|

अगर आप मेरी ही तरह 90’s kids हैं, तो आप मेरी भावनाएँ अच्छी तरह समझ सकते होंगे | याद है वो दिन जब हम घर वालों से लड झगड कर टीव्ही का रिमोट केवल इस लिये छीनते थे कि हमें अंडरटेकर, केन, द रॉक, बटीस्टा, जॉन सीना की लडाई, रॉलरंबल और स्मॅकडाउन देख सकें | अंडरटेकर हा वो हॉरर फिल्म की तरह आना और कॉफन में से निकलना, कितना थ्रिलिंग लगता था उस वक्त | आज जब वो ही अंडरटेकर WWE से रिटायर हो रहे हैं, तो हम जैसे फॅन्स जो ये WWE देखकर, उसके मजे लेकर, उसके कार्ड्स का कलेक्शन करते हुए बडे हुए हैं, बहुत ही इमोशनल फील कर रहे हैं |


undertaker_1  H


अंडरटेकर का कॉफन से उठने का स्टाइल बहुत ही खास होता था, उनका चोकस्लॅम आज भी सभी को याद है, और कई भाईयों ने अपने छोटे भाई बहनों पर इसका प्रयोग अवश्य किया होगा | जैसे ही पता चला कि अंडरटेकर WWE से रिटायर हो रहे हैं, इंटरनेट पर अंडरटेकर के मीम्स, उनकी पुरानी तस्वीरें और व्हिडियोज व्हायरल होने लगे |


आप को वो कहानी तो अवश्य याद होगी, कि अंडरटेकर ने अपने भाई केन के चेहरे पर एसिड फेंका था, और इसलिये केन मास्क लगाता है | जिस वक्त केन ने पहली बार मास्क उतारा था, वो पल सेंसेशन बन गया था | ये सब कितना सच है कितना झूठ पता नहीं, आज समझ आता है कि ये साई लडाइयाँ, फाइट्स हिंसा को बढाने वाली थी, स्क्रिप्टेड थी, लेकिन उस वक्त ये देखना किसी थ्रिल से कम नहीं होता था |


undertaker_1  H



बचपन कई मायनों में खास था WWE ने भाई बहनों को आपस की बहुत सारी यादें दी हैं, और अंडरटेकर इन यादों का एक अहम हिस्सा है | यदि आप भी WWE के फॅन्स हैं, तो आप इस भावना को जरूर समझ पा रहे होंगे | अंडरटेकर के सन्यास लेने की खबर के बाद इंटरनेट पर #FarewellTaker ये हॅशटॅग काफी फेमस हुआ है |


अभिनेता अभिषेक बच्चन ने द अंडरटेकर के लिए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'याद करिए टीनएज के दिनों को, जब हम सभी ने अंडरटेकर की एंट्री को पहली बार देखा था और हम लोग चकित रह गए थे। उसके बाद से सारी दुनिया चकित ही रही है, एक लेजेंड #FarewellTaker।' अपने इस ट्वीट में अभिषेक बच्चन ने द अंडरटेकर को भी टैग किया है।