पम्मी आंटी का ये व्हिडियो देखा या नहीं ?

    19-Nov-2020
|

आप सभी को सुमेर पसरीचा के पम्मी आंटी के व्हिडियोज के बारे में तो पता ही होगा | एक पंजाबी आंटी जो सरला बहनजी के साथ मिलकर कई तरह की गप्प लगाती हैं | बहुत ही मजेदार ऐसे ये व्हिडियोज होते हैं | इस कडी में हाल ही में पम्मी आंटी का एक और व्हिडियो व्हायरल हो रहा है, जिसमें वो बहनजी को उनकी बेटी की शादी में आने वाले मेहमानों को कैसे कम किया जाए इसके आयडियाज दे रही हैं |

pammi aunty_1  


सुमेर पसरीचा उनके कुचिपुडी नृत्य के लिये और पम्मी आंटी के व्हिडियोज के लिये बहुत प्रसिद्ध हैं | कोविड काल में पम्मी आंटी के कई व्हिडियोज आए हैं | सरला बेहेनजी से उनका बात करने का तरीका, उनका बालों में रोलर वाला टावेल लगाना, मुंह पर फेसपॅक बहुत ही मजेदार लगता है | पम्मी आंटी की फॅन फॉलोइंग काफी ज्यादा है |

फिलहाल जो व्हिडियो व्हायरल हो रहा है, वो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के एक निर्णय के उपर बनाया गया है | दिल्ली में अब शादियों में केवल ५० लोगों को आमंत्रित करने का नियम है, और सरला बेहेनजी की बेटी की शादी है, अब वो क्या करें, वो तो पूरे कुनबे में कार्ड्स बाँट चुकी हैं | पम्मी आंटी अब उन्हें आयडिया दे रही हैं | उन्होंने बहुत ही मजेदार आयडिया दिया है | वो क्या है, ये जानने के लिये नीचे दिया व्हिडियो जरूर देखें |



पम्मी आंटी आपको कभी निराश नहीं करेंगी |