कोरोना का पहला पेशंट मिले हो गया एक साल.. आज ही है कोविड की पहली बरसी..

    18-Nov-2020
|

पिछले एक साल में कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में खलबली मचा कर रख दी है | इस एक महामारी को कई सदियों की सबसे बडी महामारी माना जा रहा है, जिससे अभी तक विश्व में सबसे अधिक मृत्यु हुए हैं | और महत्वपूर्ण बात यह है कि, इस महामारी का पहला मरीज मिले आज एक साल पूरा हो गया है | आज ही के दिन २०१९ में चीन के हुबाई में कोरोना का पहला मरीज मिला था | और आज इस एक साल में इस कोरोना महामारी ने संपूर्ण विश्व का चित्र बदल कर रख दिया है |


Corona_1  H x W


WHO की रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाहर कोरोना का पहला केस १३ जनवरी को थाईलँड में आया था | भारत में कोविड का पहला केस ३० जनवरी २०१९ को केरल में दर्ज किया गया था | पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह व्हायरस वुहान के सीफूड मार्केट की किसी वस्तु के कारण फैल रहा है, लेकिन बाद में यह साफ हुआ कि इसका कारण कुछ और ही है |

अनेक शोध और प्रयोगों के बाद यह बात सामने आई कि चीन के किसी चमगादड के कारण यह व्हायरस फैला, लेकिन कई लोगों का अभी भी यह मानना है कि चीन ने इस व्हायरस का उपयोग एक जैविक हथियार के रूप में किया है, और इसे चीन की किसी लॅब में बनाया गया था |

दुनियाभर में कोविड- 19 के अब तक 55, 389, 375 से ज़्यादा केस पाए गए हैं | और इस वायरस से 1,333,019 लोग मारे जा चुके हैं | भारत अभी भी कोविड केस के मामले में दूसरे नंबर पर बना हुआ है और अमेरिका टॉप पर है | भारत में कोविड से 1.3 लाख से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं और अब तक 8.8 करोड़ से ज़्यादा लोग पॉज़िटिव पाए जा चुके हैं |