क्या आप जानते हैं, भारत ही है प्लास्टिक सर्जरी का जनक?

    08-Oct-2020
|

आजकल आपने प्लास्टिक सर्जरी के बारे में तो सुना ही होगा | कई बार जलने पर यह कराई जाती है, कई बार ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता भी प्लास्टिक सर्जरी कराते हैं | तो यह शब्द ‘प्लास्टिक सर्जरी’ भारत में अब काफी कॉमन हो चुका है | कई लोगों को इस बारे में गलतफहमी है कि, यह संकल्पना विदेशों से आई है | दुनिया को प्लास्टिक सर्जरी की जानकारी ‘भारत’ ने दी है | भारत ही है प्लास्टिक सर्जरी का जनक |


plastic surgery_1 &n


आपने प्रसिद्ध वैज्ञानिक सुश्रुत के बारे में सुना होगा | सुश्रुत द्वारा लिखी सुश्रुत संहिता में जीव विज्ञान के आधार पर चमडी का प्रत्यारोपण करने की विधी और साथ ही साथ इसके तरीके बताए गए हैं | भारत में आज से लगभग ढाई तीन हजार साल पहले से ‘प्लास्टिक सर्जरी’ के विषय में ज्ञान है |

प्रसिद्ध पुस्तक भारतीय ज्ञान का खजाना के अनुसार हैदर अली और टीपू सुल्तान के अंग्रेजों के साथ हुए युद्ध के दरम्यान एक घटना के कारण अंग्रेजों को भारत की इस ‘प्लास्टिक सर्जरी’ की तकनीक के बारे में पता चला. और उसके बाद यह खबर लंदन तक भी पँहुची | लंदन से प्रकाशित होने वाली प्रसिद्ध पत्रिका जेंटलमैन में इस विषय में लेख भी छपा था |

कई बार हमें हमारे ही देश के बारे में जानकारी नहीं होती और हम पश्चिमी चकाचौंध के पीछे भागे चले जाते हैं | हम भारत की पुरानी तकनीकों को दकियानूसी समझते हैं, जबकि वे दुनिया के लिये एक धरोहर साबित हुई हैं |



भारत में आज भी ऐसी कई संस्थाएँ हैं, जो भारत के इस ज्ञान के बारे में लोगों तक जानकारी पँहुचाने का काम कर रही हैं | विज्ञान भारती भी इन्हीं संस्थाओं में से एक है | इस संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिया विद्यार्थी विज्ञान मंथन में प्रतियोगियों से भारतीय विज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, इस प्रतियोगिता परीक्षा के पाठ्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय विज्ञान संबंधी विषयों का समावेश किया गया है, जिससे अधिकाधिक लोगों तक भारत के विज्ञान संबंधी जानकारी पँहुच सके |


इस प्रतियोगिता के लिये रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है, रजिस्टर करने की अंतिम तारीख १५ अक्टूबर है | छठवीं से ग्यारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं |


भारत के विज्ञान शास्त्र संबंधी ऐसी अनेक Interesting जानकारियाँ लेकर हम आ रहे हैं, तो पढना ना भूलें !!!