अजय देवगण के भाई का निधन, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

    06-Oct-2020
|
अजय देवगण के भाई अनिल देवगण का आज दोपहर निधन हो गया | अभिनेता अजय देवगण ने अपने ट्विटर के माध्यम से फॅन्स को जानकारी दी | “भाई के इस तरह अचानक हमें छोड के जाने से हमें बहुत बडा सदमा लगा है |” ऐसा लिखते हुए उन्होंने अपनी भावनाएँ व्यक्त की | अनिल देवगण ने अजय देवगण की प्रसिद्ध फिल्में राजू चाचा और ब्लॅकमेल का निर्देशन किया है, साथ ही वे उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के सहाय्यक निर्देशक भी थे | उनके इस तरह जाने से देवगण परिवार में शोक की लहर दौड गई है | 


ajay devgan_1  


इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि, “कोविड के कारण हम निजी प्रार्थना सभा नहीं रखेंगे | आप सभी उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करें |” देवगण परिवार के इस दु:ख में इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए हैं, और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त की है |


उनके इस तरह अचानक जाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है | बॉलिवुड में इस साल कई बुरी खबरें आ रही हैं | ऐसे में अजय देवगण के भाई की मृत्यु भी सभी को सदमा देने वाली खबर है |