#WhoKilledSushant कर रहा है ट्विटर पर ट्रेंड…!

    30-Oct-2020
|

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को अब ४ महीने से उपर हो चुके हैं | लेकिन अभी तक उसकी मृत्यु कैसे हुआ, ये आत्महत्या थी या हत्या थी, इसमें किसका हाथ है ये पता नहीं चल सका है | पहले मीडिया पर इस बारे में बात कम से तम हुआ तो भी करती थी, लेकिन अब तो सब कुछ ठंडे बस्ते में पडा हुआ है | इसीलिये सुशांत सिंह राजपूत के फॅन्स अब ट्विटर पर #WhoKilledSushant ट्रेंड करा रहे हैं |


SSR_1  H x W: 0


सुशआतं सिंह राजपूत की मृत्यु पर काफी विवाद छिडा | बॉलिवुड के कई प्रसिद्ध कलाकारों को ड्रग्स संबंधी पूछताछ के लिये एनसीबी ने बुलाया | रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार भी किया गया | लेकिन इस सब के पीछे कौन है और सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु कैसे हई, ये आज भी एक अनसुलझी पहेली है | एम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुशांत सिंह ने आत्महत्या की है, लेकिन इस रिपोर्ट पर सुशांत के परिवार और फॅन्स को विश्वास नहीं है | सुशांत की मृत्यु के बाद उनके घर को सील नहीं किया गया, लोगों की आवाजाही चालू थी और घर की पुताई भी कराई गई, ऐसे में रहे सहे सारे लबूत भी मिट गए | अब सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की पहेली कभी सुलभ भी पाएगी या नहीं यह अपने आप में एक प्रश्न है |







इस बीच रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ एफआयआर भी दर्ज कराई थी | ये गुत्थी है कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रही, मामला दिन ब दिन और भी ज्यादा गहरा, और भी ज्यादा संगीन होता जा रहा है | सुशांत सिंह राजपूत को किसने मारा इस अनुत्तरित प्रश्न के उत्तर की सभी फॅन्स को प्रतीक्षा है |