युरोपियन देशों में फिर एकबार लगने जा रहा है लॉकडाउन !

    29-Oct-2020
|

कोरोना ने २०२० साल सभी के लिये बहुत ही ज्यादा कठिन बना दिया है | जहाँ भारत में और पूरी दुनिया में मार्च महीने से लॉकडाउन लगा था, और सभी अपने अपने घरों के अंदर रह कर किसी तरह दिन काट रहे थे, एक महीने पहले ऐसा लगा कि शायद अब माहौल ठीक हो रहा है, और धीरे धीरे पूरी दुनिया में अनलॉक होने लगा | लेकिन युरोप में फिर एक बार कोरोना का कहर बढ चुका है, और पिछली बार की तरह स्थिती बहुत ज्यादा खराब ना हो जाए इस उद्येश्य से युरोपियन देश फिर एक बार लॉकडाउन का पालन करने जा रहे हैं | यह लॉकडाउन चार हफ्तों का होगा | इस लॉकडाउन के विरोध में युरोप के नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं |


europian_1  H x


जर्मनी, फ्रांस सहित यूरोप के कई देश इस लॉकडाउन का पालन करेंगे | जर्मनी में फिर एक बार एक माह के लिये रेस्तरां बंद कर दिये जाएँगे, और क्रिसमस मार्केट, और बडे आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है | इस निर्णय के कारण ट्विटर पर #Lockdown2 ट्रेंड कर रहा है | 

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने जर्मनी के शीर्ष अधिकारियों से प्रतिबंधों को सख्त करने को लेकर चर्चा की है। वहीं, फ्रांस में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा केस सामने आने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने देश को संबोधित करते हुए कोरोना को लेकर नए नियम और प्रतिबंधों को लेकर तैयार रहने की बात कही है। WHO के आंकड़ों के मुताबिक, यूरोप में पिछले एक हफ्ते में 37 फीसदी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। यहां रिकॉर्ड 13 लाख नए मरीज आए हैं। कहा जा रहा है कि यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।