EROS NOW पर भडकी जनता , हिंदु त्यौहार को किया बदनाम

    22-Oct-2020
|

प्रसिद्ध म्यूझिक कंपनी इरोसनाउ पर भारत की जनता का गुस्सा भडक उठा है | इरोसनाउ ने सोशल मीडिया पर नवरात्रि की बधाई देते हुए कई अश्लील ग्राफिक्स शेअर किये हैं | जिससे हिंदु समाज में गुस्सा है | इरोसनाउ ने हिंदुओं की भावनाओं को दुखाया है | और किसी और धर्म पर इस प्रकार की टिप्पणी जब की जाती है तो देश में दंगे होते हैं, लेकिन नवरात्रि का जिस प्रकार से मजाक उडाया गया है, उस पर समाज शांत क्यों बैठे ऐसा प्रश्न देश की जनता ने उपस्थित किया है | इरोसनाउ ने नवरात्रि को, देवी के इस पावन पर्व को बदनाम किया है, इसलिये जनता अब #BoycottErosnow की मांग कर रही है |


eros now_1  H x


ये देखिये इरोस नाउ द्वारा पोस्ट किये ग्राफिक्स :






क्या आप इसे सहन कर सकते हैं ? क्या किसी को भी इसे सहन करना चाहिये ? क्या किसी को भी इतना हक है कि, हिंदुओं के त्यौहारों को इस प्रकार बदनाम किया जाए | जब इरोसनाउ ईद की बधाईयाँ देता है, तब उनका तरीका अलग होता है, और जब नवरात्रि की बधाइयाँ देता है, तब उसे इस प्रकार से मलीन किया जाता है | ऐसी भावनाएँ जनता ने व्यक्त की है |

इस गुस्से को देखते हुए इरोस नाउ ने माफी मांगी है, और ये पोस्ट्स डीलीट कर दिये हैं, लेकिन जनता को इससे संतुष्टी नहीं है, उनका कहना है कि केवल एक माफी काफी नहीं है | ट्विटर पर भडकी हुई जनता का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है | आप भी देखिये :