क्या आपने पिछले वर्ष की तरह इस साल भी VVM प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ?

    15-Oct-2020
|

ello दोस्तों !! कैसे हैं आप सब ? विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं ना? इस वर्ष यह प्रतियोगिता और भी ज्याता मजेदार होने वाली है | पिछले साल की तरह इस साल भी आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन कराया या नहीं ?


VVM_1  H x W: 0


हर साल की तरह इस साल भी विज्ञान भारती, विज्ञान प्रसार और एनसीईआरटी की ओर से ली जाने वाली बहुत बडी प्रतियोगिता 
विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है | कई नये बच्चों नें इसमें सहभाग लिया है, तो कई ऐसे बच्चे भी हैं, जो हर साल इस प्रतियोगिता में सहभागी होते ही हैं | तो यह प्रश्न खास उन बच्चों के लिये है, जो पिछले साल भी इस प्रतियोगिता में सहभागी हुए थे | क्या आपने इस साल VVM प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ? अगर नहीं लिया तो तुरंत रजिस्ट्रेशन कीजिए, क्यों कि इस साल यह प्रतियोगिता हर बार से जरा अलग होने वाली है | आपका अनुभव इस वर्ष पिछले सभी वर्षों से और भी अधिक अच्छा रहेगा | 

कृपया रजिस्टर करने के लिये यहाँ पर क्लिक करें.. Please click here to register.
 

पिछले साल हुई इस प्रतियोगिता में हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया | इनमें से कुछ विद्यार्थियों ने अपना अनुभव भी साझा किया | जिसमें से एक विद्यार्थी ने बताया कि, उन्हें अभी तक भारतीय वैज्ञानिकों का विज्ञान में जो योगदान रहा है, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन इस प्रतियोगिता की वजह से उन्हें इस विषय में पता चला. जिसके कारण वे इस प्रतियोगिता की आभारी रहेंगी | इस तरह कई विद्यार्थियों के विशेष अनुभव रहे हैं | इस प्रतियोगिता के माध्यम से नॅशनल सायन्स कॅम्प में भी हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है | विद्यार्थियों के लिये यह एक बहुत बडा अवसर है | खासकर यदि आप छठवीं सातवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं, तो आप अवश्य ही अगले ४-५ वर्षों तक इस प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष सहभागी हो सकते हैं | 


विज्ञान सीखिये खाते खिलाते...

VVM प्रतियोगिता में हर वर्ष कुछ ना कुछ नया होता है | उसी प्रकार इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता में “Mega Nation-wide Science Food Experiment” को शामिल किया गया है | जिसमें विद्यार्थियों को पौष्टिक खाना खाने के लिये प्रेरित किया जाएगा, लेकिन विज्ञान का आधार लेकर. इसमें विद्यार्थियों को अपने भोजन संबंधी आदतें, शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर उसका पडने वाला प्रभाव, और पर्यावरण की दृष्टी से इसका महत्व, इस विषय में अवलोकन करना है, और अपना अभ्यास परीक्षकों के सामने रखना है | यह एक्सपिरिमेंट नवंबर २०२० से प्रारंभ होगा | यह एक विशेष संकल्पना है जो विद्यार्थियों को विज्ञान का आधार देते हुए पौष्टिक खाना खाने के लिये प्रेरित करेगी |

छठवीं से ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिये यह एक बहुत ही बडा अवसर है | जिसमें वे विज्ञान क्षेत्र के कई अवसर प्राप्त कर सकेंगे | तो आप हिस्सा ले रहे हैं ना इस प्रतियोगिता में ? समय मत गवाइंयें, रजिस्ट्रेशन की अतिंम तिथी १५ अक्टूबर है |



इस विषय में अधिक जानकारी VVM के सभी सोशल मीडिया चॅनल्स पर उपलब्ध है | आप इन व्हिडियोज को लाईक करना, शेअर करना और अधिक जानकारी के लिये हमारे चॅनल्स को सबस्क्राइब / फॉलो करना ना भूलें |

नीचे दी गई लिंक के माध्यम से आप इस प्रतियोगिता में रजिस्टर कर सकते हैं | तो आईये मिलकर बनते हैं एक अभूतपूर्व प्रतियोगिता का हिस्सा, और बनाते हैं एक नया इतिहास !!