इंस्टाग्राम पर काफी पॉप्युलर है ‘बेबी सिंघा’

    09-Dec-2019
|


Ranvijay_1  H x


आपने रणविजय सिंह सिंघा का नाम तो सुना ही होगा | आप में से कितने रोडीज के फॅन्स हैं? आधे से ज्यादा तो होंगे ही | एमटीव्ही पर आने वाले रोडीज और स्प्लिट्सविला के होस्ट रणविजय की फॅनफॉलोइंग बहुत ही अच्छी है | लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी बेटी कायनात सिंघा भी इंस्टाग्राम पर काफी पॉप्युलर है | कायनात सिंघा का पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट है जो उसकी माँ प्रियंका सिंघा हँडल करती हैं | 

 
 
कायनात की प्यारी सी सूरत, उसकी बच्चों वाली बोली सभी को बहुत भाती है, और इसी लिये कायनात के इंस्टाग्राम पर १ लाख २९ हजार फॉलोअर्स हैं | उसे बॉस बेबी भी कहा जाता है | कायनात की अधिकतर फोटोज उसके पापा, मम्मी, चाचू और कजन्स के साथ हैं | उसके कयी व्हिडियोज भी व्हायरल हुए हैं | 
 
 

मजे की बात तो यह है कि इस अकाउंट से केवल ३ लोगों को फॉलो किया गया है, जो शायद कायनात के मम्मी पापा और दादाजी हैं | कायनात केवल ३ साल की एक छोटी बच्ची है जिसे शायद इंस्टाग्राम का मतलब भी पता नहीं होगा | लेकिन उसकी फॅन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है | आज के इंस्टाग्राम की दुनिया में जहाँ बडे बडे स्टार्स फेमस हो रहे हैं, वहाँ ये छोटे बच्चे भी किसी से पीछे नहीं हैं |