क्या आपने ट्राय की है ये खास “नेताजी” की चाय ?

|




netaji ki chai_1 &nb

 

यदि आप दिल्ली में हैं, तो आप ये मिस कर ही नहीं सकते | क्या आपने इससे पहले नेताजी की चाय के बारे में सुना है? नहीं तो अब सुनिये.. मेरा मतलब है पढिये..

दिल्ली के फेमस कॅनॉट प्लेस पर एक हनुमान मंदिर है | पूरे कॅनॉट प्लेस में ये एक ही हुमान मंदिर है | लेकिन यह प्रसिद्ध है, नेताजी के कारण | यहाँ वैसे तो कयी चाट, सकले के ठेले दिखेंगे | लेकिन यहाँ की सबसे खास बात है, नेताजी की चाय | एक आदमी पिछले कयी सालों से यहाँ चाय की दुकान लगा रहा है | दुकान क्या? बस चूल्हा हैं और नेताजी हैं | साथ में ढेर सारे कुल्हड और मस्त अदरक डली चाय |
 

पूरी दिल्ली से अनेक लोग कॅनॉट प्लेस केवल नेताजी की चाय पीने आते हैं | नेताजी कहते हैं कि “वे पिछले २० सालों से चाय की सेवा दे रहे हैं | अमीर गरीब किसी में कोई फर्क नहीं, यहाँ लोग ठंड को भगाने और गर्म चाय की चुस्कियों के साथ चाय पे चर्चा करने आते हैं |”

उनका नाम नेताजी क्यूँ पडा? तो इसका कारण है उनका पहनावा | पिछले २० सालों से वे सफेद कुरता पैजामा, जॅकेट और सफेद गांधी टोपी लगाये चाय बेचते हैं | उनका यही पहनावा उनकी यूएसपी है | यहाँ खारी, बिस्किट, और भी बहुत कुछ साथ में मिलता है, लेकिन सबसे ज्यादा मजा आता है, नेताजी के हाथों से कुटे अदरक डली चाय में | पूरे सीपी में नेताजी की चाय सभी को पता है | यहाँ पेपर कप में चाय १० रु. की मिलती है | छोटा कुल्हड १५ का और बडा २५ का मिलता है | नेताजी की कमाई एक दिन में हजारों की होती होगी, लेकिन उनकी चाय के स्वाद में या उनकी इस छोटी सी दुकान में पिछले २० सालों में कोई बदलाव नहीं आया है |  दिल्ली की ठंड भी जिसके सामने फीकी पड जाये ऐसी है ये नेताजी की चाय | 
 

netaji ki chai_1 &nb

 
दिल्ली में ठंड बढती जा रही है, और चाय का मजा लेने यहाँ आने वाले लोगों की भीड भी | तो आप भी आ रहे हैं ना? नेताजी की चाय की चुस्की लेने?

- निहारिका पोल सर्वटे