बढती हुई ठंड में अपना ख्याल रखें..

    28-Dec-2019
|


Thand_1  H x W:


यदि आप दिल्ली में हैं, तो आपको ठंड क्या होती है पता ही होगा.. दिन ब दिन दिल्ली और उत्तर भारत में ठंड बढती जा रही है | और यदि अपने आप को इस ठंड से बचाना है तो केवल गरम कपडे ही काम नहीं आयेंगे.,.. साथ में और भी बहुत कुछ करना पडेगा |

तो इस चिल्ड ठंड से बचने के लिये आपको क्या करना चाहिये ?

१. गरम पानी पियें : इस ठिठुरन भरी ठंड से बचाने के लिये केवल गरम कपडे ही नहीं तो साथ में गरम पानी भी आवश्यक होता है | गरम पानी से हाथ मुँह धोने के साथ ही बार बार गरम पानी पीने से शरीर की गर्मी भी बढेगी और साथ ही साथ ठंड में पानी कम पीने से जो तकलीफ होती है, वह भी नहीं होगी | थओडा थोडा गरम पानी पीते रहें |


warm water_1  H


२. गुड का सेवन करें :
दोस्तों दादी माँ की पोटली से कुछ नुस्खे सच में हमारे बहुत काम के हैं | हमारी लाईफ काफी हेक्टिक होती है और ऐसे में ठंड में बीमार पडना हम अफोर्ड नहीं कर सकते हैं ना? तो शरीर में गर्मी बानए रखने के लिये रोज गुड का सेवन करें, गुड गरम होता है और ठंड को भगाने में काफी मददगार होता है |



gud_1  H x W: 0


३. अदरक वाली चाय : चाय किसे पसंद नहीं, चाय के बिना तो दिन शुरु ही नहीं हो सकता | ठंड में गरमा गरम अदरक वाली चाय का तो मजा ही कुछ और है | अदरक शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिये बहुत मददगार होता है, साथ ही इससे ठंड में होने वाली सर्दी खासी भी भाग जाती है | 


gud_1  H x W: 0

 


४. हीटर : दिल्ली की गर्मी बिना एसी के और ठंड बिना हीटर के कट ही नहीं सकती | उत्तर भारत के निवासियों को ठंड में हीटर की बहुत ही आवश्यकता होती है | अत: ठंड के वक्त हीटर एक बहुत ही अच्छा दोस्त साबित हो सकता है ठंड और बढने से पहले इसे ले आएँ |


gud_2  H x W: 0

तो इस भयानक ठंड से अपने आप को बचाने के लिये इन ४ बातों को याद रखें | ठंड के मजे लें और अपना ख्याल रखें |