आपकी क्या राय है CAA के बारे में ?

    19-Dec-2019
|


CAA_1  H x W: 0 



पिछले कुछ दिनों से भारत में CAA याने की नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर जो भी हो रहा है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है | देश में हो रहे इन आंदोलनों, प्रोटेस्ट्स के माध्यम से हजारों लोग रासते पर उतरे हैं, आगजनी हो रही है, और ढेर सारे विद्यार्थी इस बिल के इस कानून के विरोध में प्रोटेस्ट कर रहे हैं | दिल्ली के कुछ हिस्सों में धारा १४४ लागू कर दी गयी है, और लखनऊ में भी | देश के कयी हिस्सों में हिंसक आंदोलन हो रहे हैं | लेकिन यहाँ पर प्रश्न ऐसा उठता है कि, क्या इन विद्यार्थियों को वो किस लिये प्रोटेस्ट कर रहे हैं? CAA क्या है ? और वे इस आगजनी का हिस्सा क्यूँ है, पता है ? 

आपको क्या लगता है, क्या ये स्टूडेंट्स जानते हैं वे क्या कर रहे हैं? या फिर सोशल मीडिया पर व्हायरल हो रहे पोस्ट्स, व्हिडियोज और ‘आजादी रॅप सॉंगट के व्हायरल होने के कारण वे इन प्रोटेस्ट्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं?

कयी न्यूज रिपोर्ट्स में सामने आया है कि, कयी स्टूडेंट्स को पूछने पर बताते नहीं बना कि वे आखिर किस बात का विरोध कर रहे हैं | CAA के बारे में पढने और रीसर्च करने के बात एक बात सामने आई है, कि कयी अफवाहें फैली हैं जिनके कारण ये विद्यार्थी CAA के बारे में आधी अधूरी जानकारी लेकर प्रोटेस्ट्स में उतरे हैं |

लेकिन हम जानना चाहेंगे इस बारे में आपकी क्या राय है? आपकी राय और आपके विचारों को हम सब तक पँहुचाना चाहेंगे | अपनी राय हम तक पँहुचायें | कमेंट्स सेक्शन में हमें बताएँ इस विषय में आपकी क्या राय है ?