मानसी पारेख और निर्वी का ये खास व्हिडियो जरूर देखिये..

    11-Dec-2019
|
 
MAnsi_1  H x W:



आपको ऊरी मूव्ही में विकी कौशल की बहन का किरदार निभाने वाली मानसी याद हैं? ऊरी में दमदार अभिनय करने वाली मानसी असल जिंदगी में भी उतनी ही जिंदादिल हैं, और उनकी मधुर आवाज और बेटी निर्वी के कारण इंस्टाग्राम पर उनकी फॅनफॉलोइंग काफी ज्यादा है | हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी निर्वी के साथ योगा करते हुए एक बहुत ही प्यारा व्हिडियो पोस्ट किया है |

 

 

वे लिखती हैं.. “काफी दिनों की शूटिंग, छुट्टियाँ, शादी और ढेर सारे स्वादिष्ट खाने के बाद आज से मैंने मेरा योगा रूटीन शुरु किया है | लेकिन शायद मेरी प्यारी बिटिया प्यार के मूड में है |” इस व्हिडियो में वे अपनी प्यारी सी बिटिया के साथ योगा करते हुए नजर आ रही हैं, और योगा करते करते उनकी बेटी निर्वी प्यार से उनकी गोद में बैठ जाती हैं |

निर्वी और मानसी के काफी व्हिडियोज इंस्टाग्राम पर फेमस हैं, और उनके व्हिडियोज को काफी पसंद किया जा रहा है | कयी व्हिडियोज में वे अपनी नन्ही बच्ची के साथ गाना गाते हुए भी नजर आयी हैं | और उनके इन सभी व्हिडियोज में प्यारी सी निर्वी को दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिला है | तो है ना ये बच्ची बहुत ही प्यारी..